Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Sep-2023

सीहोर 15 सितम्बर 2023 लगातार वर्षा के चलते बरगी डेम तथा तवा डेम के गेट खोले गए है। जिससे नर्मदा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। नर्मदा नदी के बढ़ते जल स्तर को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने समस्त नागरिकों से प्रभावित क्षेत्र में नही जाने की अपील की है। उन्होंने सभी नागरिकों से नर्मदा तट के घाटों से उचित दूरी बनाए रखने के लिए कहा है। तवा परियोजना के कार्यपालन यंत्री वीके जैन ने बताया कि तवा डैम के कैचमेंट में लगातार भारी वर्षा हो रही हैं। जिसके चलते तवा डैम के 13 गेट 20-20 फीट तक खोले गए हैं। जिससे लगभग 11328 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। यह यह पानी लगभग 12:00 बजे जिले के बुधनी घाट पहुंचेगा। जिससे बुधनी घाट सहित सभी घाटों पर नर्मदा नदी का जलस्तर अधिकतम 962 फीट बढ़ने की संभावना हैं। इसी प्रकार बरगी बान्ध जबलपुर का वर्तमान लेवल 422.85 मीटर है। जो एफआरएल से अधिक है और निरंतर बढ़ रहा है। बान्ध के कैचमेंणट एरिया मे विगत 48 घण्टे में 79 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।