Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Sep-2023

MP में गोटमार मेला आज जमकर बरसेंगे पत्थर MP में गोटमार मेला आज जमकर बरसेंगे पत्थर छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में गोटमार मेले का आयोजन MP के छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में गोटमार मेले का आयोजन शुक्रवार को हो रहा है। चंडी मां की पूजन-अर्चना के बाद जाम नदी के बीचोबीच पलाश का पेड़ लगाकर पूजा-अर्चना की गई। पलाश के पेड़ पर झंडा लगाया गया। बारिश की वजह से गोट मार खेल शुरू नहीं हो पाया है। जाम नदी के पांढुर्णा और सावरगांव के संगम पर वर्षों पुरानी परंपरा के तहत एक-दूसरे पर पत्थर बरसाए जाएंगे। इस बार निश्चित दायरे में रहकर ही गोटमार खेला जाएगा। ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने तस्कर से 15 पिस्टल की बरामद ग्वालियर में क्राइम ब्रांच ने 15 पिस्टल के साथ एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास बड़वानी के सिकली में बनी पिस्टल मिली हैं। यह 32 बोर की हैं। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि ग्वालियर रोडवेज बस स्टैंड पर एक हथियार तस्कर काफी मात्रा में पिस्टल लेकर आया हुआ है। बस स्टैंड के पास ही उसे किसी को डिलीवरी करनी है। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश का पकड़ा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया का फेसबुक का अकाउंट हैक केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का फेसबुक फॉलोअर पेज हैक करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. उनके फेसबुक फॉलोअर अकाउंट से अश्लील फोटो-वीडियो शेयर किए गए हैं. भोपाल नर्मदापुरम रायसेन और छिंदवाड़ा में तेज बारिश बंगाल की खाड़ी से उठे मानसूनी सिस्टम की वजह से मध्यप्रदेश तरबतर हो गया है। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। इससे नदियां उफान पर हैं। डैम छलक रहे हैं। शुक्रवार सुबह से ही भोपाल नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा रायसेन में तेज बारिश शुरू हो गई। भोपाल इंदौर नर्मदापुरम उज्जैन और सागर संभाग में ऑरेंज अलर्ट है। कुल 36 जिलों में तेज बारिश हो सकती है।