दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले #globalinvesterssummit को लेकर आज नई दिल्ली स्थित होटल ताजमहल में कर्टेन रेजर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर ITC ने ₹5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव उत्तराखण्ड सरकार को दिया। महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ ₹1000 करोड़ और #eKuber के साथ ₹1600 करोड़ के निवेश का MoU किया गया। महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड उत्तराखण्ड में अगले तीन महीने में ₹1000 करोड़ के निवेश के साथ विभिन्न स्थानों पर 45 रिजोर्ट स्थापित करने जा रहा है। इससे 1500 लोगों के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे राजधानी देहरादून में नियोजन विभाग द्वारा सतत विकास लक्ष्य पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया था। इस पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के सतत विकास में सहयोग देने वाले कई निजी संस्थाओं और एनजीओ को सतत विकास लक्ष्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की सतत विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी को साथ मिलकर काम करना होगा। साथ मिलकर काम करने से ही उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाएगा। वर्तमान में हमारी स्थिति बेहतर होकर सतत विकास में 21वें स्थान से उठकर 9वें स्थान पर पहुंच गए हैं। आप के प्रदेश संयोजक जोत सिंह बिष्ट ने प्रदेश की धामी सरकार पर बड़ा हमला किया है। कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए जोत सिंह बिष्ट ने कहा की वित्तीय वर्ष 2021-22 में ही प्रदेश की भाजपा सरकार के विभिन्न विभागों में 18341 करोड़ का घोटाला हुआ है। यह राशि इस वर्ष के मानसून सत्र में पेश हुए अनुपूरक बजट से भी 7000 करोड़ ज्यादा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 20 सालों में भाजपा और कांग्रेस की सरकारों में तकरीबन 47000 करोड़ से भी ज्यादा का घोटाला हुआ है। विगत 20 वर्षों में 9 से भी ज्यादा मुख्यमंत्री रहे परंतु किसी भी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने हुए इन घोटालों को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है। साथी उन्होंने यह भी कहा कि इसको लेकर वह हाई कोर्ट में पिआईएल दायर करेंगे। लालकुआँ में गौलानदी किनारे बाढ़ से बचाव के लिए बनाए गए करोड़ों के तटबंधों के निर्माण में भारी धांधली का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालकुआं तहसील परिसर में प्रर्दशन किया और तहसीलदार के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। भारत सरकार की आयुष्मान भारत कार्ड के तर्ज पर निजी अस्पताल कैलाश ने भी आज कैलाश हेल्थ कार्ड की शुरुआत की। इस कार्ड के जरिए प्रदेश की के सभी लोग खासकर वृद्ध जनों को इलाज के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही कैलाश अस्पताल में होने वाले चेक अपएस में इन कार्ड धारकों को 20 परसेंट तक की छूट भी दी जाएगी। दिसंबर माह में होने वाले इन्वेस्टर समिट और उसको लेकर चल रही सरकार की तैयारियों पर आप नेता जोत सिंह बिष्ट ने सवाल खड़े करते हुए कहा की यह जनता के पैसों की बर्बादी है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए प्रदेश में अनुकूल वातावरण नहीं है। यहां पर बिजली की काफी कटौती है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की होने वाली लंदन यात्रा पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाओं के अभाव में प्रदेश में उद्योगपतियों को आकर्षित करना काफी मुश्किल है।