राजधानी भोपाल में एक बड़ी रैली का प्लान कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों को मिलाकर बनाया गया I.N.D.I.A गठबंधन अब विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हो गया है. इसी के तहत मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार को घेरने के लिए राजधानी भोपाल में एक बड़ी रैली (INDIA Alliance First Rally) का प्लान बन रहा है. सूत्रों की माने तो विपक्षी एकता मध्य प्रदेश में एंट्री मारकर समीकरण बिगड़ने की प्लानिंग में है. गठबंधन शिवराज सरकार को घेरने के लिए महंगाई बेरोजगारी जातीय जनगणना की मांग को बुलंद करने के मूड में है. इसके लिए भोपाल में एक विशाल रैली निकाली जाएगी. इंदौर में मेट्रो का डायनामिक टेस्ट किया गया इंदौर में बुधवार को पहली बार मेट्रो का डायनामिक टेस्ट किया गया। यह डायनामिक टेस्ट गांधी नगर स्टेशन से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 तक ट्रायल रन के 5.9 किलोमीटर के हिस्से में चलाया गया। इस दौरान पहली बार गांधी नगर डिपो से वायडक्ट चले और मेट्रो प्लेटफार्म पर पहुंची। वापस भी आई इस हिसाब से करीब 12 किलोमीटर का सफर तय हुआ। चुनाव समिति में दूसरी सूची पर लगभग सहमति बन गई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में एमपी की दूसरी सूची पर लगभग सहमति बन गई है। इसमें 35 नाम हैं। इनका ऐलान 2 से 3 दिनों में होगा। छतरपुर की राजनगर सीट से घासीलाल छिंदवाड़ा सीट से बंटी साहू का नाम लगभग तय है। छिंदवाड़ा सीट से अभी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ विधायक हैं। कांग्रेस अभी उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं करेगी प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अभी उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं करेगी। उम्मीदवारों के नाम घोषित करने को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदल दी है। इसके पीछे कई कारण सामने आ रहे हैं। इनमें संसद के विशेष सत्र और ED-IT की छापेमारी समेत कुछ और भी वजह हैं। हॉल में बैठकर 1 घंटे तक महाकाल का ध्यान लगाया WWE NXT में सांगा के नाम से पहचाने जाने वाले भारतीय रेसलर सौरव गुर्जर ने गुरुवार सुबह उज्जैन स्थित श्री महाकलेश्वर मंदिर में दर्शन किए। वे भस्म आरती में शामिल हुए। गर्भगृह के गेट से बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। धोती - सोले में गुर्जर ने नंदी हॉल में बैठकर 1 घंटे तक महाकाल का ध्यान लगाया। बुधवार को बंगाल की खाड़ी से नया सिस्टम एक्टिव सिस्टम स्ट्रॉन्ग होने से प्रदेश के 90% हिस्से में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 19-20 सितंबर से एक और साइक्लोनिक सर्कुेलेशन बनेगा। इसके असर से 21 से 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होगी।