Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Sep-2023

1. शहर में ट्रॉफिक व्यवस्था ठप यातायात विभाग ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के मसले पर गंभीर नज़र नही आ रहा। शायद यही वजह है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ठप बनी हुई है। नतीजन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन शहर के मुख्य मार्गों पर रास्ते मे खड़े वाहन लोगों के आने जाने में परेशानी का कारण बने हुए हैं। नो पार्किंग के बोर्ड और अलग अलग ज़ोन में बंटे एरिया सिर्फ एक नमूना बन कर रह गए हैं जिस पर प्रशासन भी चुप्पी साधे हुए है। 2. हड़ताल पर बैठे पटवारियों ने किया रक्तदान तहसील परिसर में जिला पटवारी संघ के द्वारा विगत कई दिनों से अपनी ग्रेड पे एवं अन्य मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है धरने के बीच पटवारीयो ने रक्तदान किया और विरोध प्रदर्शन किया। 3. इंटरक्रॉपिंग फसल के लिए कलेक्टर एसपी ने किया निरीक्षण फसल चक्र परिवर्तन को लेकर मध्य प्रदेश शासन की पहल पर किसानों के लिए लाभ का व्यापार बनाने के लिए इंटरक्रॉपिंग में दो फसलों को एक साथ लेने और फायदा पहुंचाने के सम्बंध में सभी जिले के कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं उसी क्रम में आज कलेक्टर मनोज पुष्प ने सौंसर क्षेत्र में एसपी विनायक वर्मा के साथ मिलकर सभी विभागीय अधिकारीयो से संबंधित फसलों की जानकारी प्राप्त की एवं निरीक्षण किया। 4. आई ई एस शिला दाहिमा ने किया उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण उत्कृष्ट विद्यालय में माध्यमिक शिक्षा मंडल से आयीं आई ई एस शिला दाहिमा ने औचक निरीक्षण किया। जिसमे मुख्य रूप से स्ट्रांग रूम का अवलोकन और स्कूल स्टाफ से चर्चा की एवं व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।