Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-Sep-2023

भोपाल में सीधी जैसा पेशाब कांड! बीजेपी नेता पर लगे गंभीर आरोप भोपाल में सीधी जैसे पेशाब कांड सामने आया प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीधी जैसे पेशाब कांड का मामला सामने आया है। यह पूरा मामला राजधानी भोपाल के सूखीसेवनियां थाना क्षेत्र का है। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं के कुछ दबंगों ने दलित के साथ सीधी जैसे पेशाब कांड की बर्बरता को अंजाम दिया है। दबंगों ने सरकारी जमीन पर तार फेंसिंग को लेकर हुए विवाद में दलित को बेहोश होने तक पीटा और फिर उसके मुंह पर पेशाब कर दिया। पीड़ित ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाएं है। वहीं पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इंदौर में भी प्रियंका की सभा और रोड शो होगा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपने चुनावी अभियान के आगाज की तैयारी तेज कर दी है। मालवा-निमाड़ में कांग्रेस चुनावी अभियान की शुरुआत इंदौर संभाग के धार जिले से करने जा रही है। 5 अक्टूबर को धार के मोहनखेड़ा में प्रियंका गांधी वाड्रा जनसभा के जरिए चुनाव अभियान का आगाज करेंगी। यह मालवा-निमाड़ में कांग्रेस का पहला बड़ा कार्यक्रम होगा। पीथमपुर में एक केमिकल प्लांट में आग लग गई। इंडस्ट्रियल एरिया पीथमपुर में एक केमिकल प्लांट में आग लग गई। जिसमे चार कर्मचारी झुलस गए इनमें से एक की मौत हो गई। घायलों को महू के मध्यभारत अस्पताल में भर्ती कराया है। आग सुयोग फार्मा नामक कंपनी में लगी है ये एस सेक्टर एक थाना क्षेत्र के सेक्टर एक में स्थित है। मृतक का नाम कमलेश पिता पुरुषोत्तम तिवारी है। सुयोग फार्मा नामक कंपनी में दवाई बनाती है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दूसरे दिन दिल्ली में शुरू कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक बुधवार को दूसरे दिन दिल्ली में शुरू हो चुकी है। बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन हो रहा है। इससे पहले मंगलवार को साढ़े चार घंटे चली बैठक में 100 सीट पर चर्चा की गई। टिकट के क्राइटेरिया को लेकर भी कमेटी के सदस्यों ने बात की। सीएम योगी आदित्यनाथ आज इंदौर आएंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इंदौर आएंगे। वे यहां देवी अहिल्या बाई की 228वीं पुण्यतिथि पर आयोजित गुणीजन सम्मान एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उनके आने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में कसावट की जा रही है। प्रदेश में तेज बारिश का दौर फिर होगा शुरू अगस्त सूखा जाने के बाद सितंबर में बारिश ने राहत दी है। 12 दिन में पूरे सितंबर के कोटे का 65% पानी गिर गया है। 15 सितंबर से 21 सितंबर तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है। उम्मीद है कि सितंबर में कोटे से ज्यादा बारिश हो जाएगी।