Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
12-Sep-2023

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की यह दोनों नेता पूरे छत्तीसगढ़ में सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों पर ईडी और आईटी के छापे डलवा रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचारी मंत्री अधिकारी के यहां कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जबकि यहां पर छापे पड़ने चाहिए । इतना ही नहीं उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भी विपक्ष के ऊपर उनकी छापा मार कार्रवाई करने की रणनीति तैयार की जा रही है । जो सत्ता से बाहर हैं । उनको डराने के लिए इस तरह के छापे पाड़वाए जा रहे हैं । लेकिन वह इस तरह की कार्रवाई से डरने वाले नहीं है । डरना उन्हें चाहिए जिन्होंने अवैध रूप से धन कमाया है । #hindinews #mpnews #congress #modisarkar #mpelections2023 #digvijaysingh