Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Sep-2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्व. पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देशभक्त समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। उन्होंने कहा कि स्व. पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा तथा जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। उनका संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। पहाड़ों में दो दिनों के बारिश बर्फबारी के बाद आज मौसम खुश नुमा हो चला हैखिली धूप के बीच बदरी पुरी में एकबार फिर चहल पहल बढ़ गई है बदरीनाथ धाम के आसपास की श्वेत धवल चोटियों पर चमकती सफेद बर्फ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है वहीं इसबीच अंधजन मंडल के बैनर तले अहमदाबाद के तीन दर्जन दिव्यांग जय बदरीविशाल के उदघोष के साथ मत्था टेकने पहुंचे बदरीनाथ धाम। दिव्यांगों के कल्याण हेतु कार्य कर रही अहमदाबाद गुजरात की संस्था अंधजन मंडल के बैनर तले 50 से अधिक दिव्यांगजनों तथा संस्था स्वयं सेवकों /पदाधिकारियों ने भगवान बदरीविशाल के दर पर मत्था टेका। हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की बात कर रही है मामला हर की पौड़ी क्षेत्र के पास बने हाथी पुल का है जहा सुबह 20 साल के करण उर्फ कन्नू नाम के युवाक के सर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी मृतक उस समय होटल में सो रहा था घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा था