Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Sep-2023

भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए MP के सिवनी में सोमवार रात 9.05 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लोग घबरा गए और घरों से बाहर आ गए। सिवनी में जमीन के अंदर चट्‌टानें चूना पत्थर की हैं। इनकी संरचनाएं ऐसी हैं कि जब भी बारिश का पानी इनमें जाता है तो यह चट्‌टानें सिकुड़ जाती हैं। इसी कारण भूकंप के झटके आते हैं। 66 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर सकती है कांग्रेस विधानसभा चुनाव 2023 के लिए ‎मप्र की 29 लोकसभा सीट के लिए बनाए ‎गए ऑब्जर्वर की मंगलवार को पहली बैठक हो रही है। लोकसभा प्रभारियों के साथ‎ बैठक कांग्रेस ‎संगठन के राष्ट्रीय इंचार्ज जनरल सेक्रेटरी ‎केसी वेणुगोपाल PCC चीफ कमलनाथ और इंचार्ज ‎जनरल सेक्रेटरी रणदीप सिंह सुरजेवाला कर रहे हैं। 15 सितंबर से फिर तेज बारिश का दौर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। ग्वालियर में सोमवार रात तेज पानी गिरा। जबलपुर सागर समेत 11 जिलों में बारिश हुई। प्रदेश में अगले 2 से 3 दिन हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। 15 सितंबर से तेज बारिश का दौर फिर शुरू होकर 21 सितंबर तक रह सकता है। बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट 13 सितंबर को! मध्यप्रदेश में बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट 13 सितंबर को आ सकती है। सोमवार को दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बड़ी बैठक हुई। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद रहे। भगवान महाकाल की शाही सवारी निकाली गई उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर से भादौ महीने के दूसरे सोमवार को भगवान महाकाल की शाही सवारी निकाली गई। बाबा महाकाल ने 10 स्वरूपों में प्रजा काे दर्शन दिए। रात करीब 9:15 बजे महाकाल की सवारी गोपाल मंदिर पहुंची। यहां हरि-हर के मिलन का अद्भुत नजारा देखने को मिला।