Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
11-Sep-2023

नगर निगम परिषद की मीटिंग शुरू होते ही हंगामे में बदल गई। कांग्रेसी पार्षदों ने एनजीटी के निगम पर जुर्माने के मुद्दे पर हंगामा कर दिया। उन्होंने दोषी अधिकारियों से जुर्माने की राशि वसूलने और कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी की आसंदी 2 बार घेर ली। टेंडर विकास कार्य जैसे कई विषयों पर भी कांग्रेस पार्षदों ने आपत्ति ली है। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने लोक महत्व के दो प्रश्न उठाए। पहला प्रश्न लाड़ली बहना योजना की राशि किन मदों से खर्च करने समेत आवंटन आदि से जुड़ा था। इस पर महापौर मालती राय ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के हित में लाड़ली बहना योजना शुरू की है। भोपाल में 2 लाख 83 हजार से अधिक महिलाएं योजना का लाभ उठा रही हैं। इससे महिलाएं आर्थिक रूप सशक्त हुई है। प्रश्न के उत्तर दिए जाने के दौरान विपक्ष ने हंगामा कर दिया। इसके चलते अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि राशि के लिए कलेक्टर को पत्र लिख दिया गया है। शासन से निगम को राशि मिल जाएगी। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने आरोप लगाते हुए कहा कि तत्काली नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी की गलतियों की वजह से नगर निगम को जुर्माना भुगतना पड़ रहा है ।