Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Sep-2023

MP में हिरासत में कांग्रेस विधायक! MP के आगर से कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। आगर विधानसभा क्षेत्र में आज BJP की जन आशीर्वाद यात्रा है। विधायक ने यात्रा को जिले में प्रवेश नहीं करने देने और काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी थी। यह बात उन्होंने कम बारिश की वजह से खराब हुई फसलों का सर्वे और मुआवजा देने की मांग करते हुए कही थी। छिंदवाड़ा में यात्रियों से भरी स्लीपर बस में लगी आग छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही यात्रियों से भरी स्लीपर बस में सोमवार सुबह चौरई - चांद बायपास के पास आग लग गई। चौरई पुलिस के मुताबिक बस में टायर फटने के बाद आग लगी। सभी यात्री समय रहते उतर गए। सभी सुरक्षित हैं। बस SMT ट्रैवल्स की है। गोवा के CM ने नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दर्शन किए। वे महाकाल की तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। आरती के बाद गर्भगृह के द्वार से माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। बारिश के दौर से सूखे के अंदेशे का संकट टल गया मध्यप्रदेश में 6 दिन से जारी बारिश के दौर से सूखे के अंदेशे का संकट टल गया है। रविवार को 16 जिलों में बारिश हुई। आज भोपाल नर्मदापुरम रीवा समेत 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 12-13 सितंबर से एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है। यह 18 से 20 सितंबर तक प्रदेश में एक्टिव रहेगा।