Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Sep-2023

प्रदेश में बारिश का दौर 10 से 12 दिन तक रहेगा भोपाल समेत मध्यप्रदेश के 24 जिलों में शुक्रवार रात रुक-रुक कर बारिश होती रही। भोपाल में आज सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। शनिवार को जबलपुर उज्जैन सागर गुना छिंदवाड़ा समेत 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। बाकी जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिन बाद बंगाल की खाड़ी से एक और सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर 10 से 12 दिन तक और बढ़ सकता है। बड़वानी के सेंधवा में दो बसों में टक्कर बड़वानी जिले के सेंधवा में दो बसें टकराने से 10 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घटना शनिवार सुबह की है। खरगोन से धूलिया (महाराष्ट्र) जा रही मध्यप्रदेश राज्य परिवहन की अनुबंधित बस (MP 10 P 0418) और मुंबई से इंदौर जा रही स्लीपर कोच बस (MP 09 F 0046) में बालसमुद RTO बैरियर की सेंट्रल लाइन पर आमने-सामने टक्कर हुई है। घायलों को जुलवानिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मिर्ची बाबा बोले- हे महाकाल मुख्यमंत्री बदल देना उज्जैन के महाकाल मंदिर में वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने हंगामा कर दिया। उन्हें गर्भगृह में जाने से रोका तो वे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। कहने लगे कि हे महाकाल मुख्यमंत्री को बदल देना। उन्होंने बीजेपी सरकार पर संतों को झूठे केस में फंसाने का आरोप भी लगाया। कहा कि मैं सच्चे कमलनाथ को सीएम बनाने की बात करता हूं इसलिए मुझे दर्शन करने से रोक दिया गया। इंदौर की उपलब्धि..टीचर के बेटे का नासा में सिलेक्शन इंदौर के रहने वाले आगम जैन का नासा के इंटरनेशनल एयर एंड स्पेस प्रोग्राम के लिए सिलेक्शन हुआ है। यह प्रोग्राम नासा के हंट्सविल सेंटर में होगा। इस प्रोग्राम को पूरा कर करने वाले वे दूसरे भारतीय स्टूडेंट होंगे। इंदौर के स्कीम नंबर 74 में रहने वाले 21 वर्षीय आगम जैन वीआईटी भोपाल में एअरस्पेस इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर में पढ़ रहे हैं। उन्हें बचपन से ही अंतरिक्ष ग्रहों और तारों की दुनिया के बारे में जानने की उत्सुकता रही है।