Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
08-Sep-2023

सीहोर कलेक्ट्रेट पहुंचकर संयुक्त कृषि मोर्चा के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर सतीश राय को सौंपा है। संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष केके पांडे के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया गया है कि कृषि विभाग के साथियों के सहयोग एवं अथक परिश्रम के कारण प्रदेश को विगत लगातार 7 कृषि कर्मण अवार्ड प्राप्त हुए है एवं प्रदेश की कृषि विकास दर लगातार 10 वर्षो से 18 प्रतिशत से अधिक बनी हुई है। निश्चित ही प्रदेश सरकार की कृषक हितैषी योजनाओं को धरातल पर जन-जन तक पहुचाने में हमारे द्वारा प्रदेश सरकार की नीतियों के अनुरूप परिणाम दिए जा रहे है। पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाये। वर्तमान मे कार्यरत समस्त कृषि संवर्गों में प्रस्तावित वेतनमान की स्टेज पार कर चुके है इसलिए उपरोक्त सभी मांगो पर शासन का कोई वित्तीय भार नहीं आएगा। उपरोक्त मांगो की पूर्ति की जाये। मांग पूरी न होने की स्थिति में संपूर्ण प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।