गोविंदा बने CM शिवराज! कान्हा जन्म के साथ गोविंदा बने शिवराज फोड़ी मटकी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बरखेड़ी राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर चल समारोह का श्री गणेश किया। सीएम हाउस में भी मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन िकया गया। रात साढ़े 11 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात एक बजे तक चला। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद गोविंदा बने और मटकी फोड़ी। 18 सितंबर को रीवा आएंगे दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्री दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 18 सितंबर को रीवा आएंगे। इस अवसर पर वह आम आदमी पार्टी की जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के विधायक बीएस जून ने दी। खरगोन बड़वानी अलीराजपुर में पानी गिरने का रेड अलर्ट मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। भोपाल में गुरुवार सुबह से फुहार पड़ रही है रात में भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। बुधवार को इंदौर जबलपुर समेत प्रदेश के 16 जिलों में बारिश हुई। टीकमगढ़ में धसान नदी पर बने बान सुजारा बांध के दो गेट आधा मीटर तक खोलना पड़े। आज भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने खरगोन बड़वानी और अलीराजपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह ई - रिक्शा पर कंटेनर पलट गया भोपाल के अयोध्या नगर में शुक्रवार सुबह ई - रिक्शा पर कंटेनर पलट गया। कंटेनर इंदौर से आ रहा था। ड्राइवर की नींद लगने से कंटेनर स्पीड ब्रेकर पर उछला और बगल में चल रहे ई-रिक्शा पर पलट गया। ई-रिक्शा में ड्राइवर युवती और 3 युवक फंस गए। युवक-युवती कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने जा रहे थे। पुलिस ने पांचों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सभी आधा घंटे तक कंटेनर के नीचे फंसे रहे। धार में कार नहर में गिरी; दो महिलाओं की मौत धार में नहर में कार गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। 1 बच्चा लापता है। परिवार के 3 सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना धरमपुरी थाना क्षेत्र की है। गुरुवार रात 10 बजे ओंकारेश्वर परियोजना की बड़ी नहर में कार अनियंत्रित होकर गिर गई।