Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Sep-2023

प्रदेश के 31 जिलों में बारिश का अनुमान जताया मध्यप्रदेश में 3 दिन से हो रही बारिश ने दिन और रात के तापमान में गिरावट ला दी है। अब तक सूखे चल रहे इंदौर संभाग के खरगोन और बड़वानी में आज अति भारी बारिश का अलर्ट है। बुरहानपुर नर्मदापुरम धार और देवास में तेज बारिश होने का अनुमान है। IMD भोपाल ने भोपाल इंदौर जबलपुर समेत प्रदेश के 31 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है। अब कांग्रेस भी मप्र में यात्राएं निकालने जा रही BJP की जन आशीर्वाद यात्रा के बाद अब कांग्रेस भी मप्र में यात्राएं निकालने जा रही है। कमलनाथ के बंगले पर हुई कैम्पेनिंग कमेटी की पहली बैठक में सात अलग-अलग यात्राएं विभिन्न क्षेत्रों से निकालने का फैसला हुआ है। इन यात्राओं के लिए मप्र के सात नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। श्रद्धालुओं से भरा मिनी ट्रक शिवपुरी में पलट गया सत्संग में शामिल होकर बैतूल से ग्वालियर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा मिनी ट्रक शिवपुरी में पलट गया। हादसा कोतवाली क्षेत्र के परमजीत ढाबे के पास फोरलेन हाईवे पर बुधवार देर रात 2.30 बजे हुआ। तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मिनी ट्रक के ड्राइवर जीतेंद्र ने बताया कि सिंहनिवास गांव के पास से होकर गुजर रहे थे तभी ट्रक ने ओवरटेक करते हुए साइड से कट मारा। वह नियंत्रण खो बैठा और मिनी ट्रक पलट गया सागर में एसपी ऑफिस के सामने युवती ने जहर पी लिया सागर में एसपी ऑफिस के सामने युवती ने जहर पी लिया। वह एसपी से न्याय की गुहार लगाने गई थी। युवती का कहना है कि उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया जा रहा था। नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सुनवाई नहीं होने पर खुदकुशी की कोशिश की। अस्पताल में भर्ती युवती की हालत खतरे से बाहर है।