Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-Sep-2023

शिक्षा निदेशालय में रोजगार समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ । जिसमे स्नातक वेतन क्रम में चिन्हित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने द्वितीय चरण में 139 अभियार्थियो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया । जिसमे से गढ़वाल मंडल के 72 और कुमाऊँ मंडल के 67 नवनियुक्त शिक्षको को नियुक्ति पत्र दिया गया । नियुक्ति पत्र पाने के बाद शिक्षको में खासी खुशी नजर आई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा हमारी सरकार नकल विरोधी अध्यादेश लाई है और हमारा संकल्प है कि प्रदेश में सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने के साथ साथ परीक्षाएं पारदर्शी बनाई जाए। ताकि देवभूमि का युवा अपनी मेहनत से अपना उज्वल भविष्य बना सके वही कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि शिक्षा विभाग में जितने पद अभी रिक्त चल रहे हैं उनको भी जल्द भरा जाएगा। सदन की समय सीमा को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य लगातार सरकार पर सत्र की कार्रवाई को आवश्यक 60 दिन तक ना कर पाने को लेकर निशाने पड़ ले रहे हैं। इन सभी सवालों का जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कमेटी आवश्यकता अनुसार और आए बिजनेस के हिसाब से ही सत्र के दिन निर्धारित करती है। सरोवर नगरी नैनीताल उत्तराखण्ड के कॉर्बेट नैशनल पार्क में 6000 पेड़ों के कटान और अवैध निर्माण को लेकर दायर जनहित याचिका पर उच्च न्यायालय ने अपना फैसला सुनाते हुए मामले में सी.बी.आई.जांच के आदेश दे दिए हैं। कर्नाटक के मंत्री उदय स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर की गई टिप्पणी को लेकर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है इसी को लेकर आज सनातन धर्म मंदिर सभा संस्कृत महाविद्यालय अग्रवाल महासभा द्वारा विरोध प्रदर्शन कर अनुपम चौक से रैली निकाली गई जिसमें सनातन धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कर्नाटक के मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र उदय निधि स्टालिन के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया गया है और दोबारा सनातन धर्म पर टिप्पणी करने पर तमिलनाडु में घुसकर जवाब देने की चेतावनी दी गई है हरिद्वार रूडकी विकास प्राधिकरण की तरफ से आज नारसन क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की गई विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता डी एस रावत जे ई संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में नारसन बॉर्डर पर अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाई गई इस मौके पर टीम के साथ तहसील प्रशासन और पुलिस बल भी मौजूद रहा