#jabalpurexpress #jabalpurnews #amitshah मध्यप्रदेश में आगामी कुछ ही माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने मध्यप्रदेश में भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। मंगलवार 5 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश दौरे पर है। अमित शाह आज मध्यप्रदेश के मंडला और श्योपुर में जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कृषि उपज मंडी व्यापारीयो का अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज से प्रदेश व्यापी आंदोलन कर रहे है इसी क्रम में आज प्रदेश मंडी महासंघ के आह्वाहन पर जबलपुर की कृषि उपज मंडी में व्यापरियों के द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी हैजिससे पूरी कृषि उपज मंडी में ताले लटके हुए नजर आए श्रीकृष्ण जमाष्टमी के पावन अवसर पर प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी यादव महासभा जबलपुर के द्वारा शोभायात्रा चल समारोह का आयोजन 7 दिसतम्बर 2023 को दोपहर 12.00 बजे से तीनपत्ती बस स्टैण्ड से प्रारम्भ किया जायेगा। सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण का पूजन अर्चन कर भैया जी सरकार (दादा गुरू) के सानिध्य में शोभायात्रा निकाली जायेगी एवं यादव महासभा के द्वारा मंचासीन सम्माननीय जनों एवं वरिष्ठजनों का पगड़ी बंधन किया जायेगा। जबलपुर पुलिस के द्वारा लगातार शातिर बदमाशों पर कार्रवाई की जा रही है उसी क्रम में जबलपुर शहर के 10 शातिर कुख्यात बदमाशों पर रासुका की कार्रवाई पुलिस के द्वारा की गई है जहां जबलपुर पुलिस के द्वारा रासुका की कार्रवाई के तहत कुख्यात बदमाशों को जेल में बंद किया गया है वही मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि जबलपुर शहर के 10 कुख्यात बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक टी के विद्यार्थी के प्रतिवेदन पर कलेक्टर जबलपुर के द्वारा रासुका का वारंट 10 कुख्यात बदमाशों पर जारी किया गया था जिसके तहत कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए जेल में बंद किया गया है गौरीघाट थाना अंतर्गत सूचना मिलने पर पुलिस ने मुखबिर के बताए हुए स्थान पर जब दबिश दी तो जसपाल रावलानी नामक युवक क्रिकेट के सट्टे को लगाता हुआ रंगे हाथों पकडा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह सनी खत्री से लाइन लेकर क्रिकेट का सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से 19 हजार 5 सो रूपये भी बरामद किए वहीं उसका मोबाइल भी जप्त कर लिया गया है जिससे वह सट्टा खिला रहा था।