CM शिवराज ने की मैहर को 57वां जिला बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मैहर को प्रदेश का 57वां जिला बनाने की घोषणा की। इससे पहले CM पांढुर्णा (छिंदवाड़ा) नागदा (उज्जैन) और पिछोर (शिवपुरी) को भी नया जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं। 13 अगस्त को 53वां जिला मऊगंज अस्तित्व में आ चुका है। आज BJP की जन आशीर्वाद यात्रा मैहर पहुंची। मुख्यमंत्री ने भोपाल से इसे वर्चुअली संबोधित करते हुए यह घोषणा की। विकास रथों को हरी झंडी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भोपाल में विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया इस दौरान जनप्रतिनिधिगण एवं भाजपा पदाधिकारी साथ रहे। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को मध्यप्रदेश में हैं। शाह दोपहर करीब 12 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। वे मंडला और श्योपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दोनों जगह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल और टीचर पर FIR दतिया में लांच थाना अंतर्गत गांव कुलैथ के सरकारी स्कूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 7वीं की छात्रा ने स्कूल की प्रिंसिपल पर आरोप लगाया है कि टीचर ने उसे मोबाइल में अश्लील फिल्म दिखाई है और मेल टीचर से बात करने को मजबूर किया। फिलहाल छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं ने एफआईआर दर्ज कर ली है। बस रोक कर कर्मचारियों के साथ की मारपीट मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के गुनोर थाना क्षेत्र से एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कंडक्टर से शराब के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद को लेकर दर्जन भर दबंगों ने बस रोक कर कंडक्टर व अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है। जिसमें एक बस कर्मचारी को निर्वस्त्र कर बेहरमी से पीटा गया है।