Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Sep-2023

जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ समारोह मे नहीं बुलाए जाने से अपनी ही पार्टी भाजपा से नाराज हुई पूर्व सीएम उमा भारती के प्रति कांग्रेस नेता विधायक कांतिलाल भूरिया ने हमदर्दी जताई है वे बहुत संतुलित बात कहती हैं भाजपा ने उनका शोषण किया है। उन्होंने कई त्याग किए और सरकार बनाई भाजपा ने उन्हें मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बगावत की ओर चले गए कांग्रेस विधायकों को 25-25 करोड़ में बेचा। आज सिंधिया जी की क्या हालत हो रही है आप थोड़े दिन देखो बीजेपी और आरएसएस वाले सिंधिया जी को मक्खी के जैसे निकालकर फेंक देंगे सिंधिया कांग्रेस में दादागिरी करते थे यह भी मेरा… यह भी मेरा। अब उनको ग्वालियर में सीमित कर देंगे कि तुम सिर्फ ग्वालियर की बात करो। प्रदेश की बात मत करो यह हालत सिंधिया जी की हो रही है उमा भारती की जो हालत है वह अपनी कथा सुना रही हैं कोई सुनने वाला नहीं है वहां दूसरे नेताओं की हालत बहुत खराब है उमा की ही तरह गोपाल भार्गव की हालत खराब है जन आशीर्वाद यात्रा में उनकी फोटो नहीं लगाई गई यात्रा में उमा भारती को नहीं बुलाया जा रहा है जितने भी चंदा खोर लोग हैं उनको आगे कर देते हैं बाकी लोगों को पीछे कर देते हैं कार्यकर्ता पीछे घूमते रहें पूरे प्रदेश में बीजेपी की बुरी हालत है