Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Sep-2023

जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं बुलाने पर उमा भारती नाराज निमंत्रण की औपचारिकता तो निभाते बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं बुलाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का दर्द छलक उठा। उन्होंने कहा कि मैंने प्रदेश में सरकार बनाकर दी। साल 2020 में उपचुनाव में भी कसकर प्रचार किया। लेकिन जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं बुलाया। उमा भारती ने कहा कि कम से कम निमंत्रण की औपचारिकता तो निभाना चाहिए थी। महाकाल से CM शिवराज ने की अच्छी बारिश की प्रार्थना: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में बारिश के लिए प्रार्थना की। वे यहां महारुद्र अनुष्ठान में शामिल हुए। पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा बारिश नहीं होने की वजह से बिजली संकट पैदा हुआ है। सावन - भादो में इतनी बिजली की जरूरत नहीं पड़ती थी। पूर्व विधायक महेंद्र बागरी कांग्रेस में शामिल पन्ना की गुनौर सीट से भाजपा विधायक रहे महेंद्र बागरी सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। वे पन्ना कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवजीत सिंह के साथ भोपाल पहुंचे। यहां कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ली। ओरछा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवाड़ी जिले की पर्यटन नगरी ओरछा में बनने वाले भव्य रामराजा लोक के भूमि पूजन के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ओरछा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आने से पूर्व निवाड़ी जिला प्रशासन ने आयोजन को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली है। पूरे रामराजा मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है आपको बता दे की ओरछा में भूमि पूजन का यह कार्यक्रम एक महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। 3 बजे नीमच पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा की प्रदेश में दूसरी जन आशीर्वाद यात्रा 4 सितंबर को नीमच के दशहरा मैदान से निकाली जाएगी। इसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पहली जन आशीर्वाद यात्रा 3 सितंबर को सतना जिले के चित्रकूट से निकली गई। इसे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा प्रदेश के 12 जिलों से होकर 25 सितंबर को भोपाल के कार्यकर्ता महाकुंभ में पहुंचेगी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सभा को संबोधित करेंगे।