Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
02-Sep-2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लोगो और वेबसाईट को लांच किया। शनिवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समिट के लोगो और वेबसाईट को लांच करते हुए कहा कि इस बार इन्वेस्टर्स समिट में 2 लाख 50 हजार करोड़ रूपए के निवेश का लक्ष्य रखा गया है।राज्य सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों में सुधार भी किये हैं और नई नीतियों को भी लागू किया है। विभिन्न क्षेत्रों के लिये 27 नीतियां प्रख्यापित की गई हैं। राज्य में 6 हजार एकड़ का लैंड बैंक भी तैयार किया गया है। मसूरी गोली कांड की 29वीं वर्षी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल झूला घर पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की इससे पहले शहीद स्थल पर सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी समुदाय के धर्म गुरुओं द्वारा पाठ का आयोजन किया गया इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों के परिजनों को शाल भेंट कर सम्मानित किया इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने शहीद स्थल झूला घर पर राज्य आंदोलन में अपनी शहादत देने वाले लोगों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए बताते चलेगी कि उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर 2 सितंबर 1994 को शांतिपूर्वक जुलूस निकल रहे निहत्ते राज्य आंदोलनकारियों पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक कार्रवाई की जिसमें एक पुलिस अधिकारी के साथ ही छह लोग शहीद हो गए. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य स्थापना के लिए 1 सितंबर 1994 को शहीद हुए आंदोलनकारियों के शहादत दिवस के अवसर पर खटीमा में मुख्य चौराहे के पास स्थित शहीद स्थल में शहीदों की मूर्तियों का अनावरण किया इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रंद्धाजलि अर्पित की और शहीदों के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मोदी सरकार के वन नेशन वन इलेक्शन का प्रस्ताव लाने के बाद से ही पक्ष और विपक्ष दोनों में लगातार बहस जारी है। जहां एक तरफ भाजपा इस प्रस्ताव के फायदे गिनाने में लगी है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष इसे मोदी सरकार का एजेंडा बता रही हैं। विपक्ष का कहना है कि यह काफी लंबी प्रक्रिया है जिसके लिए सरकार को सभी राज्यों के साथ बैठकर उनकी सहमति लेनी आवश्यक है। तो वही दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का कहना है कि इससे देश की प्रगति में काफी सहायता मिलेगी। वन नेशन और वन इलेक्शन के हो जाने से देश का काफी सारा धन जो कि चुनाव में खर्च होता था उससे देश को मुक्ति मिलेगी। देहरादून में डेंगू ने विकराल रूप लें लिया है। प्राइवेट अस्पतालों सहित सरकारी अस्पतालों डेंगू के मरीजों से भरे पड़े है। कोविड के बाद भी सरकारी व्यवस्थाओं में सुधार न मात्र ही दिख रहा है। जहा एक तरफ सरकार और प्रशासन डेंगू रोकथाम को लेकर अपने स्तर से कार्य कर रहे है लेकिन उनके कार्य मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को न काफ़ी दिखाई दे रहे है। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी आज खुद पत्रकार की तरह खबर की हकीकत जानने के लिए राजधानी के दो सरकारी अस्पतालों में फोन का कैमरा ऑन करके पहुंच गई । गरिमा दसौनी ने जो हालत वहा के अपने कैमरे से दिखाए वह सरकार के लिए अच्छी खबर की तरह नही थी । तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है की जमीनी हकीकत क्या है खैर गरिमा दसौनी ने सरकारी अस्पतालों में रिपोर्टिंग करने के बाद सरकार के ऊपर जमकर निशाना साधा।