वायरस के कारण ’बकरी’ सा हो गया तेंदुआ हिंसक स्वभाव भूला; इंदौर चिड़ियाघर आकर खाना-पीना भी छोड़ा देवास के सोनकच्छ में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए तेंदुए के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। तेंदुए को इलाज के लिए इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय (जू) में लाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार वायरस की वजह से 10 साल का तेंदुआ बकरी बन गया उसके ब्रेन सेल में काफी नुकसान हुआ है। इस वजह से वो अपना हिंसक स्वभाव भूल गया यही वजह रही कि न तो वो गुर्राया और न ही इंसानों को देखकर इधर-उधर भागने की कोशिश की जबकि ग्रामीणों ने उसे घेर लिया था आदित्यL–1 का हार्ट बनाने वाली टीम में MP की इंजीनियर चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत सूर्य के अध्ययन के लिए तैयार है। आज ISRO (इंडियन स्पेस रिसर्ट ऑर्गेनाइजेशन) का पहला सोलर मिशन आदित्य L-1 श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। आदित्य L-1 का विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (VELC) पेलोड बनाने वाली टीम में खरगोन के बड़वाह की प्रिया कृष्णकांत शर्मा भी शामिल हैं। VELC को इसका हार्ट भी कहा जाता है। प्रिया इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स बेंगलुरु में ऑटोमेशन प्रोजेक्ट इंजीनियर हैं। DRDO महानिदेशक पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर भारतीय थल सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) की महानिदेशक डॉ. चंद्रिका कौशिक ने महाकाल के दर्शन किए। शनिवार को दोनों उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में बैठकर आशीर्वाद लिया। खरगोन में कार-डंपर में टक्कर 2 सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल की मौत खरगोन में शनिवार सुबह 5 बजे कार एक्सीडेंट में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। घटना बड़वाह की है। कार में सवार पुलिसकर्मी ड्यूटी खत्म कर सनावद जा रहे थे। हादसे में सब इंस्पेक्टर विमल तिवारी सब इंस्पेक्टर रमेश भास्करे और कॉन्स्टेबल मनोज कुमावत की मौत हो गई। घायल हालत में दो आरक्षक रागीवर रावत और कोमल को इंदौर के मेदांता अस्पताल भेजा गया है। छिंदवाड़ा में उल्टी-दस्त से दो की मौत छिंदवाड़ा में उल्टी और दस्त से दो लोगों की मौत हो गई। 10 से ज्यादा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला अमरवाड़ा के कोसमी का है। गांव के देवकी नंदन ने बताया कि मंसाराम उइके (21) और गणेशी उईके (65) की मौत हुई है। अमरवाड़ा SDM हेमकरण धुर्वे ने गांव जाकर जानकारी ली है। आज स्वास्थ्य टीम पहुंचेगी। पानी के सैंपल भी लिए जाएंगे।