मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गांधी मैदान टनकपुर में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर राखी पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि आप सभी लोगों का जो भरपूर स्नेह और सहयोग मिला है उससे उन्हें प्रदेश की सेवा करने में भरपूर ऊर्जा मिल रही है। इस अवसर पर रक्षाबंधन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आयी महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की। स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में रामलीला मंच का लोकार्पण किया और नेहरू पार्क टनकपुर के सामने नगर आजीविका केंद्र का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के बिरगुल क्षेत्र के रामलीला मैदान दुबचौड़ा लधौली में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश की नारी शक्ति अपने कार्यों व आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भर बनकर अन्य को भी आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बना रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण सरकार द्वारा दिया जा रहा है। महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना शुरू की गई है