MP में चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने दिया इस्तीफा मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी छोड़ते समय ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं पर कई आरोप लगाए उन्होंने कहा कि उनके आने के बाद भाजपा की रीतिनीति ही बदल गई है. भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है. विधायक ने अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर भी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि साढ़े 3 साल से मुख्यमंत्री को अपनी पीड़ा बता रहा हूं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है. मेंदोला के खिलाफ चुनाव लड़ चुका बिल्ली चोर किन्नर इंदौर के द्वारकापुरी में नेक मांगने गए किन्नर द्वारा मनमाने पैसे नहीं मिलने पर घर की पालतू बिल्ली के अपहरण मामले में किन्नर के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस बाला किन्नर पर बिल्ली ले जाने का आरोप है वह दो नंबर विधानसभा से विधायक रमेश मेंदोला के खिलाफ चुनाव लड़ चुका है। विदिशा में दो लोगों की बेतवा नदी में डूबने से मौत विदिशा में बेतवा नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। वो बुधवार सुबह घर से निकले थे देर रात तक नहीं लौटे तो परिजन ने पुलिस थाने में सूचना दी। गुरुवार सुबह होमगार्ड की टीम बेतवा नदी पर बने हेमामालिनी डैम के घाट पर पहुंची। सुबह 7.45 बजे शरीफ खान और 9 बजे राकेश मालवीय का शव निकाला गया। परिजन ने बताया कि दोनों मछली पकड़ने गए थे। भोपाल दक्षिण-पश्चिम बायपास को कैबिनेट की मंजूरी भोपाल दक्षिण-पश्चिम हिस्से में नया बायपास बनाया जाएगा। गुरुवार को कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी दी गई। सावन में घेरलू गैस सिलेंडर लेने वाली महिलाओं के बैंक खातों में 500 रुपए डाले जाएंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सावन माह के सिलेंडर की राशि की प्रतिपूर्ति DBT (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) के जरिए की जाएगी। 181 पर शिकायत करना ग्रामीण को पड़ा महंगा शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के बिजरौनी गांव के एक ग्रामीण को सीएम हेल्पलाइन पर पूरा राशन न मिलने की शिकायत करना महंगा पड़ रहा है। ग्रामीण की शिकायत का तो हल नहीं निकला लेकिन अब उसे अगस्त माह का राशन दुकान के सेल्समैन द्वारा नहीं दिया जा रहा है। दुकान के सेल्समैन द्वारा ग्रामीण से पहले सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत को कटवाने को लेकर दवाब बनाया जा रहा है।