राज्य
बुधवार को रक्षाबंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया । इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने सफाई मित्रों से राखी बंधवाईं । और सभी देशवासियों को रक्षाबंधन के त्योहार की बधाईयां दीं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने इस दौरान बयान देते हुए कहा कि पीएम मोदी को वह पूरे मप्र की जनता की ओर से बधाई और धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने रक्षा बंधन पर एलपीजी सिलेंडर पर 200 रूपए की सौगात दी है।