Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
30-Aug-2023

लोडिंग में जाएगी मंदिर तक वहीं असैम्बल होगी आज रक्षाबंधन पर इंदौर में बनी भव्य राखी श्री खजराना गणेश मंदिर को अर्पित की जाएगी। इसे बनाने वाली समिति का दावा है कि यह वर्ल्ड की सबसे बड़ी राखी कुल 144 वर्गफीट यानी 12X12 वर्ग फीट की है। बुधवार शाम रात 9.10 बजे यह राखी भगवान को समर्पित की जाएगी। आम लोग भी इस अवसर को देख सकेंगे। खास यह है कि इसे लोडिंग में रखकर मंदिर तक ले जाएंगे और वहीं कैम्पस में इसे असैम्बल किया जाएगा। सबसे पहले महाकाल को बांधी राखी: आज रक्षा बंधन मनाया जा रहा है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल को सबसे पहली राखी बांधी गई। ये राखी भस्म आरती के बाद पुजारी परिवार की महिलाओं ने बांधी। महाकाल को सवा लाख लड्‌डुओं का भोग लगाया। अन्य भक्तों ने भी भगवान महाकाल को राखी अर्पित की। महिला आबकारी अफसर 1.20 लाख की घूस लेते गिरफ्तार उमरिया जिले की महिला आबकारी अधिकारी 1.20 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई है। रीवा लोकायुक्त पुलिस की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। महिला अधिकारी ने रिश्वत के रुपए ऊपर तक पहुंचाने का हवाला दिया था मानपुर के शराब ठेकेदार ऋषि सिंह के कर्मचारी नीपेंद्र सिंह ने लोकायुक्त से मामले की शिकायत की थी। नीपेंद्र ने कहा था कि आबकारी अधिकारी रिनी गुप्ता दुकान का लाइसेंस देने के बदले में हर महीने 30 हजार रुपए की मांग कर रही हैं। शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप तैयार किया। बीमार तेंदुए को घंटों परेशान करते रहे ग्रामीण मध्यप्रदेश के देवास जिले में ग्रामीणों द्वारा तेंदुए को परेशान किए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लोग तेंदुए के साथ पालतू जानवर जैसा व्यवहार कर खेलते दिख रहे हैं। कुछ लोग उसको आगे की ओर धकेल रहे हैं तो कुछ उसके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में तेंदुआ बीमार हालत में दिख रहा है। रीवा में ट्रक ने दो बाइक को टक्कर मारी रीवा में ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घटना चोरहटा थाना इलाके के किटवरिया बाइपास के पास बुधवार तड़के 3 बजे की बताई जा रही है। दो बाइक से ये लोग बरही संस्कार में बैंड बजाकर लौट रहे थे।