Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
29-Aug-2023

इस बार रक्षाबंधन पर मध्यप्रदेश में एक हजार फीट लंबी राखी बांधी जाएगी। इसमें सबसे बड़े फूल का आकार 25 फीट है। भिंड जिले के मेहगांव में यह राखी तैयार की जा रही है। आयोजकों का दावा है कि यह विश्व की सबसे बड़ी राखी होगी। इस दौरान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी मौजूद रहेगी। दिल्ली और ग्वालियर के कारीगर पिछले 15 दिनों से इसे बनाने में जुटे हैं। MP के 2 इंस्पेक्टर समेत 10पुलिसवालों पर UP में केस मंदसौर पुलिस का UP की सीमा में घुसकर ट्रक मालिक को अफीम तस्करी के केस उठाने और 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर मध्यप्रदेश के 10 अफसर और कर्मचारियों पर जून 2023 में केस दर्ज कर लिया लेकिन बात अब उजागर हुई है। भोपाल में 30 अगस्त को सिटी बस में फ्री सफर राजधानी भोपाल में रक्षाबंधन पर महिलाओं को शहर सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। 30 अगस्त बुधवार को महिलाएं रेड यानी सिटी बसों में पूरे दिन फ्री में सफर कर सकेंगी। वे कुल 368 बसों में कहीं भी बगैर रुपए दिए आना-जाना कर सकती हैं भोपाल में BCLL (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) महिलाओं-युवतियों को फ्री में बस सेवा देगी। सुबह 6 से रात 9 बजे तक महिलाएं और युवतियां बसों में सफर कर सकेंगी युवकों को बंधक बनाकर मारपीट VIDEO युवकों से बेरहमी से मारपीट का वीडियो सामने आया है। कुछ लोगों ने तीन युवकों को लात-घूंसों और बेल्ट से जमकर पीटा। तीनों बचने के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। फिलहाल ये नहीं पता चल पाया है कि वीडियो कब का है इस मामले में पुलिस के पास भी शिकायत नहीं पहुंची है। पुलिस का कहना है कि शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी। गालियां देने पर भांजे ने की मामा की हत्या सागर के बंडा में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक की हत्या उसके ही भांजे ने की थी। शराब पीते समय दोनों के बीच गालियां देने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात से गुस्साए भांजे ने पत्थर से सिर कुचलकर मामा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है