Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
29-Aug-2023

इसरो का पहला सोलर मिशन आदित्य L-1 की लॉन्चिंग 2 सितंबर को सुबह 11.50 बजे ISRO सूर्य का अध्ययन करने के लिए 2 सितंबर को सुबह 11:50 बजे अपना सोलर मिशन लॉन्च करने वाला है। इसका नाम आदित्य L1 रखा गया है। ISRO ने सोमवार को यह जानकारी दी है उन्होंने बताया कि आदित्य L1 सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली स्पेस बेस्ड इंडियन लेबोरेट्री होगी। इसे सूर्य के चारों ओर बनने वाले कोरोना के रिमोट ऑब्जर्वेशन के लिए डिजाइन किया गया है। यान को श्रीहरिकोटा से PSLV-XL रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। मणिपुर में हिंसा के 119 दिन विधानसभा का सत्र आज राज्य में अब तक 160 मौतें मणिपुर में 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर हिंसा चल रही है। 120 दिनों से जारी हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच राज्य सरकार की मांग पर आज विधानसभा का एक दिन का सेशन होगा। CM एन बीरेन सिंह ने 21 अगस्त को राज्यपाल अनुसुइया उइके को सत्र शुरू करने की सिफारिश की थी। 22 अगस्त को राजभवन ने अधिसूचना जारी कर दी। दिल्ली में आज BJP महासचिवों की बैठक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज राष्ट्रीय महासचिवों के साथ मीटिंग करेंगे। यह मीटिंग दिल्ली में BJP हेडक्वार्टर पर होगी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीटिंग में इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A की 31 अगस्त और 1 सितंबर को मुंबई में होने वाली तीसरी मीटिंग के लिहाज से भाजपा की इस मीटिंग को अहम माना जा रहा है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश-अक्साई चिन को अपना हिस्सा बताया: चीन ने सोमवार (28 अगस्त) को अपना ऑफिशियल मैप जारी किया है। इसमें भारत के अरुणाचल प्रदेश अक्साई चीन ताइवान और विवादित दक्षिण चीन सागर को अपने क्षेत्र में दिखाया है चीन के सरकारी न्यूज पेपर ने एक्स (जो पहले ट्विटर था) पर दोपहर 3:47 बजे नया मैप पोस्ट किया। प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय की ओर से होस्ट की जाने वाली स्टैंडर्ड मैप सर्विस की वेबसाइट पर भी नया मैप लॉन्च किया गया है। एशिया कप क्रिकेट सीरीज पार्ट-4 कल यानी 30 अगस्त से एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो रहा है। 7 बार की चैम्पियन टीम इंडिया और 2 बार की विजेता पाकिस्तान खिताब जीतने की प्रबल दावेदार हैं। भारत जहां वर्ल्ड कप 2019 के बाद से वनडे मैच जीतने के मामले सबसे सफल टीम है वहीं पाकिस्तान इस बार अपने घातक तेज गेंदबाजों के साथ स्ट्रॉन्ग टॉप ऑर्डर के साथ भी उतरेगा।