Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Aug-2023

मुख्यमंत्री आज हमीदिया में करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण सोमवार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गांधी मेडिकल कॉलेज में नए ओपीडी ब्लॉक का भूमि पूजन करेंगे। 2000 बिस्तरों के अस्पताल एवं इमरजेंसी मेडिसिन विभाग का लोकार्पण भी करेंगे सीएम के सामने बनने वाले अस्पताल का थ्रीडी प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा सावन के आखिरी सोमवार पर प्रदोष का संयोग आज सावन का आखिरी और 8वां सोमवार है। इस बार सोम प्रदोष का संयोग भी बना है। उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर भगवान शिव के जयकारों से गूंज रहा है। तड़के 2.30 बजे मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान महाकाल को भस्म अर्पित कर पंचामृत अभिषेक पूजन किया गया। भांग चंदन अबीर के साथ मस्तक पर त्रिपुंड और आभूषण अर्पित किए गए। दिव्य श्रृंगार कर भस्म आरती हुई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने भोपाल के सोना कारोबारी को पकड़ा राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में स्थित मां पार्वती नगर में रहने वाले सोना व मसाला कारोबारी गौरव जैन को मुंबई क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है। उसे शनिवार-रविवार की दरमियानी रात क्राइम ब्रांच ने हिरासत में ले लिया था। रविवार अल सुबह पुलिस उसे मुंबई के लिए लेकर रवाना हुई है उस पर मुंबई के कारोबारी को नकली सोना बेचने सहित लूट अपहरण व डकैती जैसे आरोप हैं।  महिला वकील पर धोखाधड़ी की FIR गुना की महिला वकील के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। राजस्थान के 140 ग्रामीणों ने कैंट थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि वकील ने जमीन के पट्‌टे दिलाने के नाम पर सभी से 50-50 हजार रुपए लिए। ग्रामीणों को फर्जी किताबें भी बनाकर दीं महिला वकील ने 1.30 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया है। शिकायत के बाद महिला वकील फरार है। जबलपुर में पकड़ा गया 1200kg गांजा विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जबलपुर पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है तिलवारा थाना पुलिस ने करोड़ों रुपए के गांजा को जब्त कर ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का मानना है कि जांच के दौरान यह गिरोह अंतरराज्यीय निकल कर आएगा पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करीब दो करोड़ रुपए की कीमत का 1200 किलो गांजा ओडिशा से लाया जा रहा था।