Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Aug-2023

सागर में लगातार मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एवं प्रदेश की 6 संघ के संयुक्त आवाहन पर 25 अगस्त 2023 को प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों की न्यायोचित 43 मांगों के निराकरण के लिए मध्य प्रदेश शासन प्रशासन को ज्ञापन पत्र के माध्यम से ध्यान आकर्षण कराया गया था लेकिन मांगे पूरी नहीं होने पर एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर अधिकारी कर्मचारी रहे आधिकारिक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने कहा की मध्य प्रदेश एक ऐसा इकलौता राज्य है जहां पर पिछले सात वर्षों से अधिकारी कर्मचारियों की मांगे रुकी हुई है जिससे प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों ने दिन प्रतिदिन निराशा बढ़ने से शासकीय कार्यों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है साथ ही सरकार के प्रति कर्मचारी का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है और स्कूल हो या कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं जिला कार्यालय और जनपद कार्यालय वहां पर भी अधिकारी ताला लगाकर सामूहिक अवकाश पर रहे