मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल में 3 नए मंत्री शामिल: विधायक राजेंद्र शुक्ला गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी ने ली शपथ विधानसभा चुनाव से करीब दो महीने पहले शिवराज मंत्रिमंडल में शनिवार को 3 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। तीनों को राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने राजभवन में शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में सबसे पहले महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन विंध्य से राजेंद्र शुक्ला और बुंदेलखंड से राहुल लोधी ने शपथ ली। शिवराज कैबिनेट में अब 33 मंत्री हो गए हैं। 1 पद अब भी खाली है। मेट्रो मॉडल कोच का उद्घाटन शनिवार सुबह CM शिवराज सिंह चौहान मेट्रो मॉडल कोच का उद्घाटन किया। मेट्रो मॉडल कोच मेट्रो ट्रेन का ही वास्तविक मॉडल है। मेट्रो ट्रेन इस तरह के तीन कोच से मिलकर बनती है। हर कोच की लंबाई 22 मीटर और चौड़ाई 2.9 मीटर है। इस कोच की लागत करीब 5 करोड़ रुपए है। भोपाल में आज प्रदेशभर के पटवारी जुटेंगे मध्यप्रदेश के करीब 19 हजार पटवारी शनिवार को भोपाल में जुटेंगे। पिछले 3 दिन से अवकाश पर रहने के बाद वे यहां तिरंगा यात्रा निकालेंगे। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर के पटवारी 28 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कॉर्मल स्कूल में तिलक लगाने पर प्रताडि़त करने का आरोप: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में प्रबंधन को सद्बुद्धि देने के लिए भजन व हनुमान चालिसा गाकर प्रदर्शन किया। स्कूल पर आरोप है कि बच्चों के तिलक लगाने व कलावे बांधने पर प्रबंधन द्वारा प्रताडि़त किया जाता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने समझाईश देकर परिषद के कार्यकर्ताओंं को स्कूल से हटाया। अगले 10 दिन तेज बारिश नहीं मध्यप्रदेश में अगले 10 दिन तेज बारिश नहीं होगी। ग्वालियर चंबल रीवा शहडोल और सागर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। भोपाल इंदौर उज्जैन जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में भी लोकल सिस्टम से बूंदाबांदी का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में अभी सिस्टम की एक्टिविटी नहीं है। इस कारण सीजन में दूसरी बार मानसून ब्रेक की स्थिति बन गई है।