Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Aug-2023

MP में 50% कमीशन वाला एक और लेटर आया मध्यप्रदेश में 50 फीसदी कमीशन मांगने का एक और लेटर सामने आया है। इस बार बुरहानपुर के समाजसेवी बालचंद्र शिंदे ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है। इस पत्र को कांग्रेस ने ट्वीटर पर जारी किया है। ट्वीटर पोस्ट में पत्र की कॉपी भी लगाई गई है। कांग्रेस ने लिखा- ग्वालियर रीवा सागर और निवाड़ी के बाद बुरहानपुर का वायरल पत्र… शिवराज मतलब मिस्टर फिफ्टी परसेंट। चुनाव से पहले MP में सड़क पर कर्मचारी शुक्रवार को प्रदेश के लाखों कर्मचारी एक दिन की हड़ताल के लिए अवकाश पर रहेंगे। इससे तहसीलों से लेकर निकायों तक आम जनता से जुड़े काम अटक जाएंगे। पटवारियों के हड़ताल पर रहने से नामांतन सीमांकन बंटाकन जैसे काम नहीं होंगे जबकि जमीन की रजिस्ट्री कराने में भी दिक्कतें आएंगी। पुरानी पेंशन समेत कुल 39 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी बड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं। रायसेन के युवक-युवती विदिशा के बेतवा पुल से कूदे रायसेन जिले का एक प्रेमी जोड़ा विदिशा की बेतवा नदी में पुल से कूद गया।जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की रात मुदित रजक और एक युवती विदिशा बायपास स्थित बेतवा नदी के पुल पर बाइक से पहुंचे थे। इसके बाद दोनों ने पुल से छलांग लगा दी। इस पूरे घटनाक्रम को खेत में काम कर रहे किसान ने देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से होमगार्ड की टीम द्वारा दोनों की तलाश की जा रही है मुखबिरी के शक में युवक को बंद करके पीटा इंदौर के बाणगंगा में एक युवक के साथ बदमाश ने खौफनाक हरकत को अजांम दिया। बदमाश ने बदला लेने के लिये एक युवक के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसके गुप्तांग पर रस्सी बाधंकर खींचा। घटना में युवक को ब्लड़ आना शुरू हो गया। उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर पुलिस अब फरार बदमाश और उसके साथी की तलाश में जुटी है। सीजन में दूसरी बार मानसून पर ब्रेक मध्यप्रदेश में एक बार फिर मानसून ब्रेक हो गया है। इस सीजन में ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले 5 से 17 अगस्त तक मानसून ब्रेक रहा था। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मध्यप्रदेश में 5-6 सितंबर तक तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या लोकल सिस्टम की एक्टिविटी हो सकती है।