MP सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार टला दो नाम तय; अन्य दो मंत्रियों के नाम पर नहीं बन सकी सहमति मध्यप्रदेश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार फिलहाल टल गया है। CM हाउस में बुधवार देर रात हुई बैठक में रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला और बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन को मंत्रिमंडल में शामिल करने पर सहमति बन गई। बाकी के दो विधायकों के नाम पर राय नहीं बन सकी मंत्रिमंडल में लोधी वर्ग के प्रतिनिधि को जगह दी जानी है। दलित या आदिवासी वर्ग से भी एक मंत्री बनाने पर मंथन चल रहा है। 39 सीट की पहली सूची में बदलाव की अटकलें खत्म भाजपा की 39 विधानसभा सीटों की पहली सूची में कोई बदलाव नहीं होगा। न ही किसी प्रत्याशी की सीट बदली जाएगी। शीर्ष नेतृत्व ने ऐसी तमाम अटकलों पर बुधवार को विराम लगा दिया। हालांकि इसी दिन सोनकच्छ से दावेदार रहे पूर्व विधायक के समर्थक लाव-लश्कर के साथ भोपाल पहुंचे और पार्टी कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। बैतूल के NRI ने चांद पर खरीदी 10 एकड़ जमीन: चंद्रयान-3 की सफलता से देश भर में खुशी का माहौल है लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि चांद पर जमीन भी खरीद सकते हैं। यानी चांद टुकड़ा आप अपने नाम कर सकते हैं। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के NRI उद्योगपति ने तीन साल पहले करवाचौथ पर पत्नी को चांद पर दस एकड़ खरीदकर गिफ्ट दिया। इसके लिए उन्होंने 10 हजार डॉलर (7 लाख रुपए) दिए। L बनाते ही खुल गया गुम मोबाइल का पैटर्न लॉक चोरी हुए मोबाइल से यूपीआई पिन रिसेट कर फरियादी के बैंक खाते से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को राज्य सायबर सेल ने गिरफ्तार किया है। चोरी के मोबाइल का उपयोग कर फरियादी के बैंक खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से संचालित यूपीआई का पिन रिसेट कर धोखाधड़ी की। मॉल की पार्किंग से लाखों की चोरी इंदौर के एक मॉल की पार्किंग में खड़ी एक्टिवा गाड़ी से बदमाश लाखों रुपए ले उड़े। गाड़ी विजय नगर थाने के सामने मंगल सिटी मॉल की है। गाड़ी की डिक्की में सवाल चार लाख रुपए रखे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।