शहडोल में सीएम के आने से पहले बवाल कोटमा में गुस्साए ग्रामीणों ने पटवारी को बीच सड़क पर पीटा सीएम शिवराज के दौरे से पहले शहडोल में बवाल मच गया है। संभागीय मुख्यालय से लगे कोटमा गांव में ग्रामीणों ने पटवारी की पिटाई कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से संतोष बर्मन उर्फ लल्लू की जमीन हड़प ली गई है। इस सदमे के कारण संतोष की मौत हो गई है। परिजन शव को सड़क पर रखकर आंदोलन की तैयारी कर रहे थे तभी प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। वहां हल्के का पटवारी दीपक पटेल भी आया हुआ था। पटवारी को देखते ही परिजन भड़क गए। बात ही बात के दौरान उन्होंने पटवारी की जमकर पिटाई कर दी। चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए महाकाल से प्रार्थना चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए उज्जैन में 14 जुलाई को अनुष्ठान-अभिषेक किया गया था। अब करीब 40 दिन बाद चांद की सतह पर चंद्रयान की लैंडिंग होने जा रही है। देश भर के लोग चंद्रयान की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसके लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान विशेष पूजन अर्चन की गई MP में मंत्रिमंडल विस्तार एक-दो दिन में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। रीवा से विधायक राजेंद्र शुक्ला और बालाघाट से विधायक व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन का नाम प्रमुखता से है। खाली पदों के हिसाब से चार मंत्री बनाए जाने हैं। प्रीतम लोधी राहुल लोधी या जालम सिंह के नाम पर भी सहमति बन सकती है। शराब ठेकेदार के गुर्गो ने पुलिसकर्मी को पीटा भोपाल में शराब दुकान बंद कराने पहुंचे आरक्षक को ठेकेदार के गुर्गो ने बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने लाठी और डंडों से जानलेवा हमला किया। पुलिसकर्मी के हाथ पैर और सिर में चोट आई है। मामला अध्योध्यण नगर थाने का है। रीवा सागर-शहडोल संभाग में आज बारिश मध्यप्रदेश के ग्वालियर चंबल और सागर संभाग में अगले 24 घंटे के दौरान मध्यम से भारी बारिश होगी जबकि भोपाल इंदौर जबलपुर और उज्जैन में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नया सिस्टम एक्टिव नहीं होने से 28 अगस्त से एक बार फिर ब्रेक लग सकता है।