Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
22-Aug-2023

मंगलवार को शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में कई प्रस्ताव चर्चा के लिए आए । जिनमें से कैबिनेट में चर्चा के बाद कई अहम प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई । कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए चिकित्सा शिक्षा एवं गैस राहत मंत्री ने बताया कि कानून व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों को मिलने वाले निशुल्क भोजन की दर₹70 से बढ़कर ₹1000 प्रतिदिन की गई है । वहीं नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए भी नई पॉलिसी बनाई गई है । सारंग ने कैबिनेट में लिए गए इन दोनों की विस्तृत रूप से जानकारी दी ।