Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
19-Aug-2023

मुख्यमंत्री भोपाल से वायुयान द्वारा सुबह 10.35 बजे डुमना विमानतल पहुंचे जहां उनका स्वागत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया। इसके बाद वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ससुर जनसंघ के सदस्य रहे स्व. सुभाष चंद्र बनर्जी की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे लोहिया पुल पहुंचे। वहीं मानस भवन में संगोष्ठी में शामिल हुए। इस आयोजन में केंद्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सांसद राकेश सिंह सहित स्व. सुभाष चंद्र बनर्जी की पत्नी पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी भी उपस्थित रहीं होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुभाष चन्द्र बैनर्जी संघ के संस्कारों से युक्त होकर राष्ट्र और देश की सेवा की। इस परिवार के 6 सदस्य आपातकाल में जेल गए। स्वर्गीय सुभाष जी के जीवन में संघ ही था उनकी तपस्या के कारण जनसंघ यहां स्थापित हो पाया। आज उनकी प्रतिमा अनावरण कर गोरवांवित हूं। जबलपुर के इनायत अली ने एक बार फिर इंसानियत का चेहरा लोगो को दिखाया है। जिला चिकित्सालय में भर्ती एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजन के पास उसके अंतिम संस्कार के लिए रूपया भी नहीं था की वो उसका कफ़न दफ़न कर सके। मृतक के परिजनों ने गरीब नवाज कमेटी के इनायत अली को मदद की गुहार लगाई। सुचना मिलते ही इनायत अली जिला चिकित्सालय पहुंचा और मृतक का हिन्दू रीती रिवाज से अंतिम संस्कार कराया मृतक की परिजन ने बताया की मृतक उनके मामा का बेटा है जो उत्तर प्रदेश में रहता है। वो उनके पास हाल ही में आया था उसकी अचानक तबियत बिगड़ीने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे की वो अपने मामा के बेटे का अंतिम संस्कार कर सके। जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म ब्रिज में जा रहे एक यात्री का मोबाइल एक झपटमार लेकर भाग रहा था लेकिन इससे पहले कि वह स्टेशन से बाहर निकल पाता जीआरपी के जवानों ने उसे दबोच लिया। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और पूर्व विधानसभा से विधायक रहें अंचल सोनकर ने 2018 में हुई हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। अंचल सोनकर का कहना है कि तात्कालीन एसपी आईपीएस अमित सिंह की वजह से हार हुई थी। पूर्व विधायक के इस बयान से मध्यप्रदेश में हड़कंप मच गया है। अंचल सोनकर को भारतीय जनता पार्टी ने 2023 चुनाव के लिए पूर्व विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। 2018 में अंचल सोनकर कांग्रेस के लखन घनघोरिया से हार गए थे। चरगंवा स्तिथ भिडकी केनाल में एक नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में भड़कम्प मच गया। नर कंकाल की सुचना स्थानीय चरगवा थाना प्रभारी विनोद पाठक को लगता ही वो मौके पर पहुंची और कंकाल को केनाल से बाहर निकाला। कंकाल बाहर निकालने के बाद पुलिस ने कंकाल का पंचनामा बनवाया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। चरगंवा पुलिस नर कंकाल की पहचान के कोटवार और अन्य लोगो के माध्यम से गाँवों में मुनादी कराई गई। जबलपुर हाईकोर्ट ने अदालत की अवमानना के प्रकरण में दो आईएएस अधिकारियों को कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। छतरपुर के पूर्व कलेक्टर शीलेंद्र सिंह और तत्कालीन एडिशनल कलेक्टर छतरपुर अमर बहादुर सिंह को दोषी मानते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ये सजा सुना है। सजा के तहत शीलेंद्र सिंह को 7 दिन कैद और 50 हज़ार रुपये जुर्माना तथा अमर बहादुर सिंह को भी 7 दिन कैद और 50 हज़ार जुर्माने की सज़ा सुनाई गई है। इसी के साथ उन्हें कोर्ट रूम से सीधे जेल भेजने के निर्देश दिए गए। जबलपुर हाईकोर्ट जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया ने इन दोनों आईएएस अधिकारियों को दोषी पाते हुए फैसला सुनाया