राज्य
MP की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में पुलिस और होमगार्ड जवानों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि क्रांतिकारियों की त्याग तपस्या और बलिदान के कारण भारत आजाद हुआ। लेकिन एक कसक हमारे सीने में आज भी है। आजादी तो मिली अखंड भारत नहीं मिला।