Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
14-Aug-2023

कांग्रेस सरकार बनी तो पहली कैबिनेट महाकाल लोक में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक महाकाल लोक में होगी। उन्होंने महाकाल के दरबार में एक अर्जी भी लगाई है। भगवान महाकाल से प्रार्थना की है कि प्रदेश को भ्रष्टाचार की जननी पार्टी से मुक्ति दिलाएं। मध्यप्रदेश में 50% कमीशन का अंत शीघ्र हो। कमलनाथ ने महाकाल लोक में भ्रष्टाचार की जांच कराने की भी बात कही है। कमलनाथ सोमवार को उज्जैन पहुंचे थे। जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वे महाकाल की सवारी में भी शामिल हुए। उन्होंने मंदिर परिसर में पालकी और महाकाल के मुखारविंद भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन किया।