Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
12-Aug-2023

भारत की आजादी के 76 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समरसता के भाव के साथ सीहोर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि और भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र सिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ इछावर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरखेड़ी से हुआ बरखेड़ी से ट्रैक्टर रैली होते हुए झागरिया पहुंची इस किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में लगभग क्षेत्र के 300 ट्रैक्टर शामिल हुए डॉक्टर सुरेंद्र सिंह मेवाडा के नेतृत्व क्षेत्रवासी व किसानों सहित सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल इंजीनियर एवम क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ हर्ष उल्लास के साथ निकली किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा