Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
11-Aug-2023

MP में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी विधानसभा चुनाव के लिए कुछ प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी साल के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश (mp news) चुनाव (MP Election 2023) में अब कुछ ही दिन बचे हैं. इसलिए राज्य के सभी राजनीतिक दल पूरी तैयारियों में जुटे हैं और विधानसभा चुनाव को लेकर कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. इस सब के बीच बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए कुछ प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. बसपा द्वारा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है. खास बात ये है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने सबसे पहले उम्मीदवारों की सूची जारी की. पहली सूची में सात उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. BJP किसान मोर्चा MP में निकालेगा ट्रेक्टर रैली विधानसभा के चुनाव में कामयाबी हासिल करने के लिए बीजेपी किसान मोर्चा भी अब मैदान में जुट गया है। किसान मोर्चा अब प्रदेश की सभी ग्रामीण विधानसभाओं में मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत ट्रेक्टर रैलियां निकालेगा। शनिवार को इसकी शुरुआत सीहोर जिले के इछावर से होगी। पटवारी भर्ती परीक्षा में हुए कथित घोटाले की जांच शुरू प्रदेश में आयोजित की गई पटवारी भर्ती परीक्षा (MP Patwari Recruitment) में हुए कथित घोटाले की जांच शुरू हो गई है. जांच आयोग ने शिकायतकर्ताओं सबूत मांगे हैं. जांच आयोग ने ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 और पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर शिकायतकर्ताओं से अनियमितताओं के सबूत मांगे हैं. भोपाल जिले के शिकायतकर्ता 16 अगस्त को साक्ष्य आयोग के वाल्मी स्थित कार्यालय पर सबूत सौंप सकेंगे. रायसेन सीहोर और विदिशा जिले के शिकायतकर्ता 17 अगस्त तक सबूत सौंप सकेंगे. गुजरात में चक्रवाती हवाओं का घेरा; इंदौर-उज्जैन में भी असर गुजरात के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा बनने से मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ यानी इंदौर-उज्जैन में भी असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को खरगोन धार और उज्जैन में हल्की बारिश हुई। ऐसा ही मौसम शुक्रवार को भी रहने का अनुमान है। दोनों संभाग के इंदौर उज्जैन खरगोन बड़वानी समेत 15 जिलों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।