Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Aug-2023

#kamalnath #mpcongress #malkhansingh चार दशक पहले चंबल के बीहड़ में डकैत रहे मलखान सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की। सागर और छतरपुर में जिला शिक्षा अधिकारी रहे संतोष शर्मा ने भी कांग्रेस जॉइन की। मलखान सिंह ने दावा करते हुए कहा कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। जहां मेरा प्रचार होगा वहां कांग्रेस जीतेगी। उन्होंने कहा कि पहले अन्याय के खिलाफ बंदूक उठाई थी आज अन्याय के खिलाफ बिगुल बजाया है। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को साफ कर देंगे। कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाकर बैठा देंगे। उन्होंने कहा अन्याय और अत्याचार नहीं बढ़ता तो मैं बागी नहीं बनता। सिद्धांत वाली पार्टी जानकर भाजपा के लिए कभी प्रचार किया था लेकिन भाजपा में अब अन्याय-अत्याचार बढ़ गया है। रेप हो रहे हैं लोगों की जमीनें छीनी जा रही हैं इसीलिए मैंने भाजपा का त्याग किया।