तीसरे बच्चे के पेरेंट बनतेहैं तो वे नौकरी के लिए अपात्र मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी करने वाले और उसकी तैयारी करने वालों के लिए जरूरी खबर है. अगर आपकी भी दो से ज्यादा संतान हैं तो आपको नौकरी पर खतरा मंडरा सकता है. प्रदेश में तीन बच्चे वाले शिक्षकों की सरकारी नौकरी खत्म करने की शुरुआत हो गई है. ताजा मामला भिंड से सामने आया है जहां तीन बच्चे पैदा होने पर माध्यमिक शिक्षक की नियुक्ति को निरस्त कर दिया गया है.मध्य प्रदेश सरकार के नियम के मुताबिक कोई भी सरकारी सेवक के अगर 26 जनवरी 2001 के बाद दो से ज्यादा बच्चे हैं तो वह सरकारी नौकरी के लिए पात्र नहीं है. यानी 26 जनवरी 2001 के बाद अगर वे तीसरे बच्चे के पेरेंट बनतेहैं तो वे नौकरी के लिए अपात्र हो जाते हैं. पुलिसकर्मियों को वीक ऑफ की सुविधा मिलनी शुरू हो गई मध्य प्रदेश पुलिसकर्मियों को वीक ऑफ की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है. इस व्यवस्था के बाद अब भोपाल जिले में हर दिन 14% मैदानी अमले को वीक ऑफ मिलेगा. शिवराज सरकार के इस फैसले पर MP PCC चीफ कमलनाथ ने तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट किया- मुझे खुशी है कि आज से मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मियों को फिर से साप्ताहिक अवकाश देने की व्यवस्था शुरू की जा रही है. मैंने मुख्यमंत्री के रूप में जनवरी 2019 में प्रदेश के पुलिसकर्मियों को यह अधिकार दिया था लेकिन शिवराज सरकार बनते ही पुलिसकर्मियों से उनका यह अधिकार छीन लिया गया था. निवाड़ी में पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर थाने पहुंचा पति निवाड़ी में युवक ने पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद थाने पहुंचा और बोला- पत्नी बेवफा थी इसलिए उसकी और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। दोनों के शव घर में पड़े हैं। घटना सोमवार को जिले के केना गांव की है। निवाड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। FSL टीम को भी बुलाया गया है। बचाने के लिए पिता भी कूदे; लोगों ने दोनों को बचाया इंदौर के पास एक टूरिस्ट स्पॉट के कुंड में कार गिरने का मामला सामने आया है। हादसा रविवार देर शाम सिमरोल से करीब 20 किमी दूर घाट क्षेत्र में हुआ। कार में 12 साल की बच्ची बैठी थी जिसे बचाने के लिए पीछे-पीछे पिता भी कूद गए। उन्हें बचाने के लिए आसपास के लोग भी कूदे। बेटी और उसके पिता को बचा लिया। दोनों घायल हैं और प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा कुंड के ठीक मुहाने पर बगैर लॉक किए कार को खड़ा कर देने से हुआ है। इस घटनाक्रम का वीडियो सोमवार सुबह सामने आया है। अगले एक सप्ताह तक तेज बारिश का दौर थम जाएगा मध्यप्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव नहीं होने से अगले एक सप्ताह तक तेज बारिश का दौर थम जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेशभर में बारिश में कमी आएगी। इससे दिन का तापमान बढ़ जाएगा। अब 15 अगस्त के बाद ही सिस्टम एक्टिव होगा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्से में लो प्रेशर एरिया और ट्रफ लाइन एक्टिव रही। गुजरात के ऊपर चक्रवाती घेरा भी रहा। इन सिस्टम के आगे बढ़ने के बाद बारिश में अब कमी आने लगेगी। हालांकि पहले हो चुकी बारिश से प्रदेश की ज्यादातर छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं।