लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश के कारण सीएम शिवराज सिंह चौहान का दमोह दौरा स्थगित हो गया है। आज सीएम को दमोह के तहसील मैदान में लाड़ली बहना योजना के सम्मेलन में शामिल होना था। तीन गुल्ली से आयोजन स्थल तक उनका एक रोड शो भी था। कार्यक्रम की अगली तारीख अभी तय नहीं है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी करा रहे दो सर्वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी MP की सभी 230 विधानसभा सीटों पर दो अलग-अलग तरीकों से सर्वे करा रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक और हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी सफलता और भारत जोड़ो यात्रा के इफेक्ट को जोड़ा जा रहा है। सर्वे 10 से 15 अगस्त तक पूरे हो जाएंगे। यही टिकट वितरण का आधार बनेंगे। सिंगरौली भाजपा विधायक के बेटे ने आदिवासी को गोली मारी सिंगरौली में भाजपा विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेकानंद वैश्य ने एक आदिवासी युवक को गोली मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर मोरवा थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आगर सब्जी मंडी में चोरी: आगर मालवा में गुरुवार रात को सब्जी मंडी से एक व्यक्ति का मोबाइल चुराकर एक नाबालिग भाग रहा था। कुछ युवक उसके पीछे भागे। नाबालिग बड़ौद चौराहे पर नाले के समीप गिर गया। इससे वह पकड़ में आ गया कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने नाबालिग की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने मोबाइल मालिक की शिकायत पर कार्रवाई की है।