Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
03-Aug-2023

उत्सव में कहा- 140 करोड़ देशवासी मेरा परिवार उत्कर्ष और उन्मेष उत्सव में शामिल हुईं राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भोपाल में कहा आज 140 करोड़ देशवासियों का मेरा परिवार है। सभी भाषाएं और बोलियां मेरी अपनी हैं। गुरुवार को प्रेसिडेंट भोपाल के रविंद्र भवन में उत्कर्ष और उन्मेष उत्सव में शामिल हुईं। शुभारंभ कर उन्होंने कहा राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद अब तक मेरी सबसे अधिक यात्राएं मध्यप्रदेश में हुई हैं। यह मेरी MP में 5वीं यात्रा है। उत्कर्ष उत्सव 3 से 5 अगस्त तक चलेगा। उन्मेष उत्सव 3 से 6 अगस्त तक चलेगा। देशभर के 500 कलाकार इस कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुति देंगे। संस्कृति मंत्रालय के संगीत नाटक एवं साहित्य अकादमी संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश के सहयोग से यह आयोजन हो रहा है। पिछली बार शिमला में यह आयोजन हुआ था। मध्यप्रदेश में पहली बार हो रहा है।