MP में चुनाव से पहले आधी रात बड़ा फेरबदल! रविवार आधी रात को 18 IAS के तबादला आदेश जारी मध्यप्रदेश शासन ने रविवार को आधी रात 18 IAS के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें 5 जिलों के कलेक्टर और 4 संभागों के आयुक्त भी बदले गए हैं। भोपाल संभाग के कमिश्नर माल सिंह भयडिया को इंदौर संभागायुक्त बनाया गया है। इंदौर के कमिश्नर डॉ. पवन कुमार शर्मा को भोपाल का संभागायुक्त बनाया गया है। रविवार रात करीब पौने 12 बजे IAS के दो तबादला आदेश जारी हुए हैं। पहले ऑर्डर 13 IASअफसरों के तबादले का है। इनमें गुना भिंड पन्ना उमरिया और छिंदवाड़ा के कलेक्टरों का भी ट्रांसफर किया गया है। दूसरे आदेश में 5 वरिष्ठ IAS अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। पीजी कर रहीं जूनियर डॉक्टर सरस्वती ने सुसाइड कर लिया भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से गायनी में पीजी कर रहीं जूनियर डॉक्टर सरस्वती ने सुसाइड कर लिया है। सरस्वती मूल रूप से आंध्र प्रदेश की रहने वाली थीं। उनकी पीजी की पढ़ाई लगभग पूरी होने वाली थी। उनके दोस्तों के मुताबिक वे प्रेग्नेंट थीं। उनके पति ट्रेनी IAS हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पति ट्रेनी IAS नहीं हैं। वे UPSC की तैयारी कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि जूनियर डॉक्टर सरस्वती ने बेहोशी के इंजेक्शन का ओवरडोज लेकर सुसाइड किया है। 12वीं की छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर सुसाइड क विदिशा के लटेरी में 12वीं की एक छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। रविवार दोपहर को वह अपने घर में फंदे से लटकी मिली। छात्रा की मौत से नाराज परिजनों और लोगों ने उसका शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सावन का चौथा सोमवार भगवान शिव के जयकारे गूंजे आज सावन महीने का चौथा सोमवार है। तड़के 2.30 बजे महाकालेश्वर मंदिर के पट खुलते ही मंदिर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। रात 12 बजे रिमझिम बारिश के बीच भक्त लाइन में लगना शुरू हो गए थे। सुबह 10 बजे तक महाकालेश्वर मंदिर में 1.70 लाख भक्तों ने दर्शन लाभ लिए। अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की एक्टिविटी रहेगी मध्यप्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की एक्टिविटी रहेगी। कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है जबकि कुछ में हल्की बारिश का अनुमान है। भोपाल इंदौर ग्वालियर जबलपुर और उज्जैन में मौसम साफ रहने का अनुमान है।