Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Jul-2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं के ‘सम्मान समारोह’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर राज्य सरकार की ओर से 94 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें गर्व का अनुभव हो रहा है आज वे प्रदेश के उन सर्वश्रेष्ठ बच्चों से मिल रहे हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर यह दिखाया है कि शिखर पर जाने के लिए एक स्पष्ट उद्देश्य होना चाहिए। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश की जनता से माफी मांगी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने उस वायरल वीडियो पर जनता से माफी मांगी है जिसको लेकर बीजेपी सहित अन्य राजनीतिक दल कांग्रेस अध्यक्ष पर सवाल उठा रहे हैं। करन माहरा ने साफ कहा कि मेरी वजह से अंकिता कि लड़ाई डायवर्ट हुई है। ऐसे मे माफ़ी मांगता हूँ उनके अनुसार मेरी वजह से बीजेपी के नेताओं को बाहर निकलने का मौका मिला है। वहीं करन महारा ने साफ कहा कि मेरे बयान से जिनका मन भी दुखा है मै उनसे माफ़ी मांगते हुए एक दिन का मौन उपवास करूँगा ग्रामीण क्षेत्रा में बंद पड़े मकानों में चोरी की घटनाए धमने का नाम नहीं ले रही है। अब पौड़ी कोतवाली क्षेत्र के गगवाड़ा गांव में चोरो ने  एक बंद पड़े घर का ताला तोड़ दिया। भवन स्वामी का कहना हैकि चोरों ने लाखों रूपये के सोने के सामान पर हाथ साफ किया है। उन्होंने  एसएसपी को शिकायती पत्र देकर जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है। गगवाड़ा निवासी ललित नैनवाल ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वे परिवार के साथ देहरादून रहते है। उनको फोन से जानकारी मिली की उनके घर में चोरो ने ताले तोड़ दिए है। मौके पर आकर पता चला कि चोरो ने सोने का एक नैकलेस अंगूठी व एक जोड़ी कुंडल सहित कीमती घड़ी व नकदी पर हाथ साफ कर लिया। जनपद पौड़ी कें यमकेश्वर विधानसभा के लक्ष्मझूला थाने कें अंतर्गत परमार्थ निकेतन के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.आरोपी के कब्जे से कई बैंको के एटीएम कार्ड मोबाइल फोन और नगदी बरामद की गई है. आरोपी राजस्थान का रहने वाला है जो अभी दिल्ली में रहता है. मामले में बीते 15 अप्रैल को परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रबंधक ने तहरीर दर्ज कराई थी आरोपी ने परमार्थ निकेतन ट्रस्ट के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से मनमानी दरों पर कमरे बुक किया करता था देहरादून में कंजक्टिवाइटिस और दूसरे आंख से जुड़े इंफेक्शन के मरीजो की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।कई डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि जिस तरीके से आंख से जुड़े इंफेक्शन के केसेस बढ़ रहे हैं उसके प्रसार को रोकने के लिए साफ-सफाई का खास ख्याल रखने की जरूरत है। सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों ने कहा कि यह बीमारी शहर में रह रहे युवाओं की बड़ी आबादी को अपने गिरफ्त में करती जा रही है। शिखा जंगपांगी सीएमएस कोरोनेशन हॉस्पिटल का कहना है कि कोरोनेशन हॉस्पिटल में भी आई ओपीडी में कंजक्टिवाइटिस के लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं