OMG-2 पर महाकाल मंदिर के पुजारियों की आपत्ति! अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘OMG-2’ पर महाकाल मंदिर के पुजारियों ने 10 दिन में दूसरी बार आपत्ति जताई है। पुजारियों का कहना है कि इस फिल्म से महाकाल मंदिर में शूट किए गए सभी दृश्य को तत्काल हटा लेना चाहिए। फिल्म को अगर ए सर्टिफिकेट दिया गया और अश्लीलता परोसने के साथ महाकाल मंदिर के शॉट दिखे तो देशभर में फिल्म निर्माता निर्देशक और एक्टर अक्षय कुमार के खिलाफ प्रदर्शन होगा। FIR भी दर्ज कराई जाएगी। नरगिस फाखरी ने अपने बारे में एक दिलचस्प बात बताई नरगिस फाखरी ने अपने बारे में एक दिलचस्प बात बताई है। नरगिस ने कहा कि वे जब इंडिया आईं तो उन्हें कुछ अजीब दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नरगिस कब्रिस्तान के बगल में एक अपार्टमेंट में रहती थीं। उन्हें वहां सुपरनेचुरल चीजें फील होती थीं। नरगिस डरावने सपने देखा करती थीं। नरगिस के मुताबिक एक बार उन्होंने सपना देखा कि एक 6 फुट 5 इंच लंबा आदमी उन्हें कब्रिस्तान तक ले गया। कृति सेनन ने लॉन्च किया स्किन केयर ब्रांड हायफ़न कृति सेनन अपना 33वां बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर कृति सेनन ने दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के साथ मिलकर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च किया है। इस ब्रांड का नाम है- HYPHEN। कृति सेनन ने बीते दिन अपना प्रोडक्शन हाउस ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स भी लॉन्च किया था। एक इंटरव्यू में आदित्य ने नेपोटिज्म पर बात की द नाईट मैनेजर की कामयाबी के बाद आदित्य रॉय कपूर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में आदित्य ने नेपोटिज्म पर बात की। आदित्य ने उनपर नेपो किड होने का फायदा उठाने जैसे आरोपों पर भी जवाब दिया। आदित्य ने बताया कि नेपो किड होने का उनके करियर में कोई रोल नहीं है और उन्होंने अपना सफर खुद तय किया है। आदित्य रॉय कपूर फिल्ममेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर के छोटे भाई हैं।