Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
24-Jul-2023

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ट्वीट NCRB रिपोर्ट से शिवराज पर निशाना कांग्रेस अध्यक्ष का ट्वीट BJP का सबका साथ दिखावटी नारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने MP के छतरपुर में दलित के चेहरे और शरीर पर मानव मल मलने की घटना पर मध्यप्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा मध्यप्रदेश में एक महीने में ही दलित-आदिवासी अत्याचार की दूसरी बेहद निंदनीय व पीड़ादायक वारदात हुई है जो मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। NCRB रिपोर्ट (2021) का हवाला देते हुए उन्होंने लिखा- भाजपा शासित मध्यप्रदेश में दलितों के खिलाफ अपराधों का रेट सबसे ज्यादा है। उज्जैन में महामंडलेश्वरों का विवाद थाने तक पहुंच गया उज्जैन में महामंडलेश्वरों का विवाद थाने तक पहुंच गया है। निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर ने इसी अखाड़े के महामंडलेश्वर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। FIR नहीं होने से नाराज साध्वी ने भोपाल में CM हाउस के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है। मामला 16 जुलाई का है। इसका VIDEO रविवार को सामने आया। इंदौर रतलाम समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मध्यप्रदेश में बारिश के चार सिस्टम एक्टिव हैं। हालांकि इनका असर पूरे प्रदेश में नहीं है। सोमवार को राजस्थान गुजरात और महाराष्ट्र से सटे MP के जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इंदौर उज्जैन नर्मदापुरम और भोपाल संभाग में सिस्टम एक्टिव रहेंगे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए इंदौर और रतलाम समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24 घंटे में 2.5 इंच से 4.5 इंच तक पानी गिर सकता है। आरोपी ने बेटे को जान से मारने की धमकी दी इंदौर के एमआईजी इलाके में रहने वाली एक 50 साल की महिला से 15 साल छोटा युवक एक साल से रेप कर रहा था। महिला ने शनिवार देर रात युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। इस दौरान उसने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करता रहा।