Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Jul-2023

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में जन आक्रोश महारैली के जरिए चुनावी अभियान का आगाज किया। ग्वालियर के मेला ग्राउंड पर शुक्रवार को जनसभा में प्रियंका ने बृज भाषा में संबोधन शुरू किया। मध्यप्रदेश की जनता के लिए 6 गारंटी भी दी। साथ ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर शिवराज सरकार को घेरा। कहा- महाकाल लोक का जिक्र करते हुए यहां की सरकार ने भ्रष्टाचार में भगवान को भी नहीं छोड़ा। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कांग्रेस सरकार बनने पर 6 गारंटी भी दी। प्रियंका गांधी महासचिव कांग्रेस कमलनाथ बोले- शिवराज झूठ और घोटाले की मशीन हैं पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने सभा में कहा कि ग्वालियर चंबल के लोग अन्याय नहीं सहते। अन्याय पर पलटवार करते हैं। आज प्रदेश का हर वर्ग आक्रोशित है। मैं महाराजा नहीं हूं। शिवराज सिंह कहते हैं मैं मामा हूं। मैं मामा नहीं हूं। मैं एक साधारण व्यक्ति हूं आपका भाई हूं। कमलनाथ पूर्व सीएम