Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Jul-2023

CM के कार्यक्रम में जा रही बस खेत में उतरी सीएम के कार्यक्रम में जा रही बस खेत में उतरी MP के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही महिलाओं से भरी बस मनकवारा बम्होरी के पास खेत में उतर गई। इसमें कुछ महिलाओं को चोट आई है। किसी के कोई हताहत होने की खबर नहीं है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। स्टेरिंग फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। तीन बदमाशों ने एक डॉक्टर का अपहरण कर लिया ग्वालियर में फिल्मी स्टाइल में तीन बदमाशों ने एक डॉक्टर का अपहरण कर लिया। शहर के थाटीपुर मोहन नगर निवासी डॉ. प्रमोद पहारिया गुरुवार दोपहर अपनी क्लीनिक से घर लंच करने आ रहे थे। पहले बदमाशों ने अपनी बाइक से कार में टक्कर मारी फिर पिस्टल अड़ाकर डॉक्टर को उसकी कार में बंधक बना लिया। इसके बाद तीन घंटे तक गुंडे उसे शहर में घुमाते रहे। बदमाशों ने पहले 40 लाख रुपए का इंतजाम करने के लिए कहा इसके बाद तीन घंटे तक कार में अपह्रत को घुमाते रहे। आखिर में चार लाख रुपए लेकर डॉक्टर को कार सहित सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। मंत्री तुलसीराम सिलावट की सुनवाई नहीं हो रही सिंधिया खेमे के सबसे खास मंत्री तुलसीराम सिलावट की भी सुनवाई नहीं हो रही है। मंत्री ने अब सीधे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चिट्ठी लिखी है। मामला सांवेर सहित इंदौर के 180 से ज्यादा किसानों के बकाया करीब ढाई करोड़ के भुगतान से जुड़ा है। मंत्री ने चिट्‌ठी कहा है कि कृषि मंत्री कमल पटेल को भी पत्र लिख चुका हूं पर किसानों का भुगतान अभी नहीं हुआ है। चिट्‌ठी सामने आने पर मंत्री सिलावट ने कहा कि जल्द ही किसानों को साथ ले जाकर मुख्यमंत्री से भी मिलूंगा। कई जिलों में अति भारी या फिर भारी बारिश का अलर्ट मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कई जिलों में अति भारी या फिर भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें नर्मदापुरम बैतूल और रतलाम ऐसे जिले हैं जहां 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल उज्जैन समेत 16 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। ऐसा प्रदेश में अभी चार सिस्टम एक्टिव हैं। पुल पर पानी था फिर भी निकाल रहे थे गाड़ी नर्मदापुरम के पिपरिया में राईखेड़ी रोड स्थित पुल पार कर रही टवेरा गाड़ी बह गई। टवेरा में सवार 4 लोग बह गए। इनमें से तीन लोग तैरकर बाहर आ गए। एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है। प्रशासन और पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है। पिपरिया में गुरुवार रात तेज बारिश हुई। यहां नदी पर बने पुल पर से पानी बह रहा है।